भोगांव: नवीगंज चौकी परिसर में खड़े कंटेनर में लगी भीषण आग
नवीगंज चौकी परिसर में खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। कंटेनर में प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भरी थीं, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग लगने के दौरान कंटेनर के टायर तेज धमाकों के साथ फटते रहे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।