नगर में बुधवार सुबह करीब 10 मिनट तक हुई तेज बारिश ने प्रशासन के उन दावों की पोल खोल दी, जिसमें गेहूं को सुरक्षित रखने की बात कही गई थी। सहकारी समिति की लापरवाही व उदासीनता के कारण मंडी परिसर में रखा समर्थन मूल्य पर खरीदा गया करीब 500 बोरी गेहूं भीग गया।