जमवारामगढ़: ताला में हजरत बाबा शेख बुरहानुद्दीन चिश्ती के पांच दिवसीय मेले का समापन सोमवार शाम को हुआ, गुदड़ी के मेले से हुआ संपन्न
Jamwaramgarh, Jaipur | Apr 14, 2026
जमवारामगढ़ तहसील के ताला ग्राम में स्थित हजरत बाबा शेख बुरहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह के पास दिवसीय मेले का समापन सोमवार को शाम गुदड़ी के मेले के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान बाबा की दरगाह पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी आसपास के गांव से आए लोगों ने बाबा के दर पर माथा टेक कर अमन चैन की दुआ मांगी दिन भर चला बाबा को ढोल ताशे के साथ चादर चढ़ाने का सिलसिला।