कैराना सांसद इकरा हसन का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक बयान सामने आया है। सांसद इकरा हसन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला के हिजाब को चेहरे से नीचे खींचने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे जिस पद पर बैठे हैं, उस पद की अपनी गरिमा होती है। जब सीएम ही ऐसा कर रहे हैं, तो लोग सुरक्षा की गुहार कहां लगाएंगे।