बहराइच जिले में सोमवार को आगामी त्यौहारों को लेकर, शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए बहराइच में IG देवीपाटन मंडल अमित पाठक पहुंचे और छावनी चौराहे से घंटाघर तक पैदल गश्त किया। पुलिस अधीक्षक RN सिंह, ASP अशोक सिंह व तीन थानों-चौकियों की भारी फोर्स मौजूद रही। शरारती तत्वों को कड़ी हिदायत, लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया गया। इस दौरान नगर कोतवाल प्रदीप सिंह मौजूद रहे।