04 दिसंबर की दोपहर 3 बजे भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आरा नगर निगम की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वेन्डिंग ज़ोन निर्माण,नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा शहरी सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि वेन्डिंग ज़ोन तय समय पर बनाया जाए,मुख्य बाज़ारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित हो।