बालाघाट: ट्रामा सेंटर में महिला के गहने चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध महिला की तलाश शुरू
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक महिला के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता कौशल बांगरे उपचार कराने और अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने अस्पताल पहुंची थीं। इसी दौरान उनके बैग में रखे पर्स से मंगलसूत्र पैंडल, गले की मनी, कान के झुमके तथा 500 रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़िता न