परसिया: स्वास्थ्य विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियेां को तीन माह से नहीं मिला वेतन,काम बंद हडताल पर रहे कर्मचारी
बेहद छोटे वेतन में काम करने वाले कर्मचारियेां को तीन महिने से वेतन न मिले तो उनके लिए मुसीबत खडी हो जाती है। परासिया के स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ भी यही ंहुआ। तीन महिने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। वेतन के लिए सभी आउटसोर्स कर्मचारी शुक्रवार को हडताल पर रहे। 3 बजे कर्मचारियों ने बताया कि तीन महिनों से वेतन नहीं मिला है.