उधवा: उधवा में बारिश का पानी घरों और धार्मिक स्थलों में घुसा, आक्रोशित लोगों ने फोरलेन सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
उधवा चौक स्थित तालाबवाली मस्जिद के पास बीते रात झमाझम बारिश होने से कई घरों और धार्मिक स्थलों में पानी घुस जाने पर आक्रोशित स्थानीय दर्जनों लोगों ने रविवार की सुबह करीब 8 बजे बांस-बल्ला लगाकर उधवा-राजमहल फोर लेन जाम कर दिया। प्रदर्शनकरियों ने जलनिकासी और पानी जमने की समस्या के स्थाई समाधान की मांग की।