कर्वी: कर्वी कोतवाली क्षेत्र के गांव कोल गदईया में अज्ञात कारणों से लगी आग, 6 घर जलकर हुए राख
आज शनिवार दोपहर 2 बजे चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कोल गदइया गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते 6 घर जलकर खाक हो गए। पीड़ितों में मोहम्मद शाहिद, गुफरान, इमरान, एहसान, राहत अली और शरीफ शामिल हैं। गृहस्थी और अनाज नष्ट हो गया। ग्रामीणों का आरोप हैंडपंप से आग बुझाई, फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची।