कैराना: कांधला क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, बच्ची समेत दो लोगों पर किया हमला और किया घायल
Kairana, Shamli | May 21, 2026 कांधला थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला खैल निवासी अजय और गांव किवाना ईंट भट्ठे पर सुहाना पर कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों के परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उन्हें एंटी रैबीज के टीके लगाए गए।