जामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिक्षा विभाग की सुखवारी संकुल के सीआरपी मनोज कुमार गुप्ता के सेवानिवृत होने पर बुधवार 11:00 बजे के लगभग समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान संकुल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर संकुल परिवार की ओर से मोमेंटो अंग वस्त्र डायरी कलम देकर सम्मानित किया गया।