मोहनलालगंज: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल; चालक कार छोड़कर हुआ फरार
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में हरिकांशगढ़ी चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार शुभम यादव और उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।