हिलसा: हिलसा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक, संगठन मजबूती पर चर्चा
Hilsa, Nalanda | Oct 27, 2024 रविवार को दोपहर 3:00 बजे हिलसा शहर के बिहारी रोड में संगठन मजबूती को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक प्रकाश कश्यप ने कहाकी देश का प्रथम छात्र संगठन है जहां हम लोग छात्रों से जुड़े ही समस्या को लेकर लगातार आंदोलन करते हैं।