गिरिडीह: तेलोडिह अंतर्गत ग्राम निजाम नगर स्थित कर्बला में मोहर्रम की अकीदत और एहतराम के साथ चादरपोशी की रस्म की गई अदा
तेलोडिह पंचायत अंतर्गत ग्राम निजाम नगर स्थित कर्बला में मोहर्रम की सप्तमी तारीख यानी मंगलवार सुबह 7 बजे से ही अकीदत और एहतराम के साथ चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस मौके पर नियाज़ और फातिहा ख्वानी का भी आयोजन किया गया।