पालकोट प्रखंड क्षेत्र के मुरुमकेला बघिमा निवासी 35 वर्षीय रवि खड़िया की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना मिले पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेजा,जहां सोमवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और मामले के पुलिस छानबीन में जुट गया। घटना के विषय में जानकारी देते हुए मृतक के भाई कुलदीप खड़िया ने बताया के रवि गोवा में मजदूरी करता था।