एसीपी सदर इमरान अहमद ने यातायात नियमों के पालन को लेकर अनोखी पहल की। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को गुलाब का फूल देकर उन्हें प्रेमपूर्वक जागरूक किया गया। एसीपी ने हेलमेट लगाकर सुरक्षित वाहन चलाने की सख्त व सौम्य सलाह दी। अभियान में व्यापार मंडल ने पुलिस के साथ अहम भूमिका निभाई।