अधौरा: दहार गांव के बधार में धान की फसल की रखवाली करते समय जहरीले सांप के काटने से एक वृद्ध महिला की मौत
अधौरा थाना क्षेत्र के गांव के बधार में धान की फसल की रखवाली करने के दौरान जहरीला सांप के काटने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। आज सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस 1 बजे पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक वृद्ध महिला की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के दहार गांव निवासी स्वर्गीय छोटेलाल साह के 65 वर्षीय पत्नी कुलवंती कुवंर बताई जाती है। जहां धान की फसल की रखवाली कर रही थी।