अधौरा: अधौरा थाना की पुलिस ने वन विभाग की लकड़ी चोरी के मामले में एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Adhaura, Kaimur | Oct 29, 2025 अधौरा थाना की पुलिस ने वन विभाग की लकड़ी चोरी के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आज बुधवार को 3:00 बजे पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार व्यक्ति अधौरा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवास बीरबल राम के पुत्र हरगेन्द्र कुमार बताया जाता है। जो पूर्व में अधौरा जंगल वन विभाग के लकड़ी चोरी का मामला कोर्ट में चल रहा था। उस मामले में इसके ऊपर वारंट था।