अधौरा: बरकट्ठा गांव में पेट्रोल से लगी आग में भाई-बहन गंभीर रूप से झुलसे, सदर में इलाज जारी
अधौरा प्रखंड के बरकट्ठा गांव में पेट्रोल से लगी आग में भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना रविवार की सुबह 9 बजे की बताई जाती है। जो अधौरा थाना क्षेत्र के बरकट्ठा गांव निवासी सुदामा यादव का पुत्र बाबूलाल यादव व उनकी बहन सीता कुमारी इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि बाबूलाल यादव अपने घर में डीजल और पेट्रोल की बिक्री करता है।