जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड में करमा धर्मा का पर्व काफी उत्साह के साथ हुआ सम्पन्न
प्रत्येक साल ये त्यौहार भादो शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को मनाया जाता है। करमा पर्व या पूजा को पद्मा एकादशी और भादो एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस खास मौके पर जलालगढ़ प्रखंड के आदिवासी एवं कुर्मी जाति के लोग अच्छी फसल होने की कामना करते हैं। साथ ही बहन अपने भाई की सलामती और दीर्घायु होने के लिए पूजा प्राथना करती है।