जलालगढ़: जलालगढ़ पंचायत में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेशोत्सव
जलालगढ़ पंचायत में हरेक वर्ष के भांति इस वर्ष भी दो जगहों पर पंडाल स्थापित कर गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। जलालगढ़ पंचायत के हाई स्कूल के स्टेडियम एवं संतोषी माता मंदिर में आयोजित गणपति महोत्सव में कहीं शिवपुराण,कहीं भागवत कथा कहीं भजन कीर्तन कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम तो कहीं अलग अलग नाटक का आयोजन हो रहा है ।