दीगोद: विधायक चेतन पटेल की अगुवाई में सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, दीगोद SDM को कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
Digod, Kota | Aug 8, 2025 जिले के सुलतानपुर कस्बे में पीपल्दा विधायक चेतन पटेल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक सार्वजनिक निर्माण विभाग के विश्राम घर पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे आयोजित की गई।जिसमें कांग्रेस के सभी जन प्रतिनिधियों व अग्रिम संघटनो के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार की जन विरोधी गतिविधियों का विरोध किया गया और एक ज्ञापन दीगोद उपखंड अधिकारी दीपक महावर को दिया।