गभाना: चंडौस में नातिनी और नवजात की मौत की खबर पर नानी की हुई मौत, एक साथ तीन मौतों से पसरा मातम
चंडौस से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां खुशियों से भरा एक आंगन कुछ ही घंटों में मातम में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा चंडौस के अलीमुद्दीन की नातिनी गजाला प्रसव के लिए दो माह पूर्व अपनी ननिहाल चंडौस आई हुई थी। सोमवार को प्रसव पीढ़ा होने पर परिजनों ने गजाला को बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।