अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दौलत खेड़ी निवासी राहुल पुत्र रामबाबू अहिरवार उम्र 26 वर्ष शनिवार को दोपहर 1 बजे अपने गांव से रेहटवास जा रहा था।इसी दौरान सिंगोन के पास अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है