जयपुर: मुहाना थाना इलाके में आंगन अपार्टमेंट के 6 फ्लोर पर स्थित फ्लैट में लगी भीषण आग, पास के 2 फ्लैट भी चपेट में आए
Jaipur, Jaipur | Apr 25, 2026 मुहाना थाना इलाके में स्थित घर आंगन नाम से एक अपार्टमेंट के अंदर छठे फ्लोर पर भीषण आग लग गई। इस आग ने पास के दो फ्लैट्स को भी अपने चपेट में ले लिया और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया अपार्टमेंट में फंसे 15 लोगों को पुलिस व आमजन के द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। एक बेहोश युवक को पुलिसकर्मी अपने कंधे पर उठाकर बाहर लेकर आया। 20 मिनट में आग पर पाया काबू।