चायल: गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सरवाकाजी गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायलों को मूरतगंज सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।