हनुमानगढ़: टाऊन थाना क्षेत्र के चक 49 NGC में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से युवक की मौत, आज आए तूफान के कारण हुआ हादसा
जिले में गुरुवार को आए तूफान और बरसात के कारण टाऊन के एक ईंट भट्टे की दीवार गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दूसरा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। टाऊन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई के अनुसार तेज तूफान के कारण ईंट भट्टे की दीवार गिरने से टाऊन निवासी सनी और चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद दोनों को जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया गया।