उधवा: फुदकीफुर नौघरिया में तीन दिवसीय 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन का समापन
उधवा प्रखंड क्षेत्र के फुदकीपुर नौघरिया में सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी मंदिर कमिटी की ओर से तीन दिवसीय आयोजित 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे संपन्न हो गया। बीते शुक्रवार की रात्रि को लीला संकीर्तन सुनने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीन दिनों तक लीला संकीर्तन होने से पूरे गांव में भक्तिमय का माहौल है।