गुलाना: सलसलाई में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन गंभीर घायल
सलसलाई थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 7 बजे एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। सारंगपुर-शुजालपुर मार्ग तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई और सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार राजेश मेवाड़ा पिता गजराज सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी गैरखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायल हो गए।