मुज़फ्फरनगर: भीषण गर्मी में लोगों का गुस्सा फूटा, जानसठ रोड पर बिजली कटौती के खिलाफ जाम, बोले- 'बिल पूरा, बिजली अधूरी'
नई मंडी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विष्णु विहार और सुरेंद्रनगर के लोगों ने देर रात जानसठ रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कई दिनों से घंटों बिजली कटौती हो रही है,जिससे भीषण गर्मी में हालात खराब हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारी बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग पर देर रात तक डटे रहे