पुरवा: पुरवा से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने सपा पर साधा निशाना, तेल आपूर्ति पर अफवाह फैलाने का लगाया आरोप
Purwa, Unnao | Mar 31, 2026 वैश्विक तनाव और तेल आपूर्ति से जुड़ी अफवाहों के बीच उन्नाव की पुरवा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अनिल सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है। वीडियो आज मंगलवार दोपहर 12 बजे सामने आया है। उन्होंने सपा नेताओं पर जनता में डर और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।