बांधवगढ़: मोहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सौहार्द्रपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
उमरिया कलेक्ट्रेट सभागार में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने नगर पालिका, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, बिजली और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्था करे।