दिन मंगलवार समय करीब 4:00 बजे थाना कालिंजर क्षेत्र के ग्राम ननखेरा निवासी कक्कू तिवारी (22 वर्ष) पुत्र नथ्थू तिवारी अतर्रा से अपने घर ननखेरा जा रहा था। इसी दौरान वह टेंपो से यात्रा कर रहा था। जब टेंपो गौरा बाबा के पास पहुंचा, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से कक्कू तिवारी टेंपो से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।