अरवल: विश्व साइकिल दिवस पर अरवल में निकली "संडे ऑन साइकिल" रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश
Arwal, Arwal | Jun 7, 2026 विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, अरवल द्वारा भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इंडोर स्टेडियम, अरवल से हुई, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।