झांसी: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रक्सा पहुंचे, ग्रामीणों ने किया स्वागत, विधायक भी रहे मौजूद
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह शनिवार को 3 बजे रक्सा पहुंचे। उन्होंने यहां एसआईआर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का रक्सा कस्बे में यह पहला आगमन था। वे राजपूत रिजॉर्ट में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने पंहुचे।