पन्ना इस कड़ाके की ठंड में, एक शिक्षक ने मानवता की अद्भुत मिशाल पेश की है। ग्राम रकसेहा के पूर्व शिक्षक विजय चंसौरिया जी, वर्षों से गरीबों की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ रिटायरमेंट की पूरी राशि स्कूल प्रबंधन को दान कर दी, बल्कि अब अपनी पेंशन की बचत से भी गरीबों का सहारा बन रहे हैं।