डेरापुर: दशहरी इंटर कॉलेज के पास आवारा मवेशी को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, हादसे में दो युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
मंगलपुर थाना क्षेत्र में दशहरी इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब शाम 4 बजे सिकंदरा तहसील क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी विशाल और उमाकांत बाइक से संदलपुर की ओर जा रहे