संगरिया: चक 3 आर टी पी में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्ठे के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने एक जने को चिट्ठे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर 12 बजे एस आई प्रमोद सिंह ने चक 3 आर टी पी में नाकाबंदी के दौरान जयपाल उर्फ जे पी को पकड़कर उसके पास से 4.45 ग्राम चिट्ठा बरामद किया है। इस कार्यवाही में जिला विशेष टीम हनुमानगढ़ की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने यह मामला एन डी पी एस एक्ट में दर्ज किया है।