मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर का सख्त अल्टीमेटम,20 जुलाई तक खत्म करें राजस्व की लंबित शिकायतें, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने राजस्व प्रकरणों पर सख्ती दिखाते हुए तीन माह से लंबित शिकायतों का 20 जुलाई तक निराकरण करने के निर्देश दिए।चेतावनी भी दी कि निरीक्षण में आवेदन लंबित मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।साथ ही 50 दिन से अधिक लंबित CM हेल्पलाइन शिकायतें,नालों की सफाई,पेयजल व्यवस्था और आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।