गढ़वा: कांडी में पुल के नीचे बाइक गिरने से तीन घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Garhwa, Garhwa | May 9, 2026 कांडी में पुल के नीचे गिरी बाइक तीन हुए घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है ईलाज। शनिवार को परिजनों ने बताया कि तीनों युवक कांडी थाना क्षेत्र के सरकोणी गांव में एक शादी समारोह में समिल हो कर मझिआंव थाना क्षेत्र के टरहे गांव वापस लौट रहे थे । उसी दौरान कांडी में।उमकी बाइक पुल के निचे चली गई। घायलों में ओमप्रकाश पासवान, रितेश पासवान और विशाल पासवान का नाम समिल है।