मध्यप्रदेश के बड़वाह मे शहर कांग्रेस द्वारा देशभर मे नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं मे सामने आए पेपर लीक एवं भारी अनियमितता होने के विरोध मे गुरुवार शाम को नर्मदा रोड स्थित रोकड़िया जी की दुकान से विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल रेली निकली।जो महेश्वर चौराहा, मुख्य चौराहा, एमजी रोड,गोल बिल्डिंग से पुनःजयस्तंभ पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।