जशपुर: जशपुर में संरक्षित खेती से किसान अनारथ साय की तस्वीर बदली, ऑयल पाम और अंतरवर्ती खेती से बढ़ी आय
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने मंगलवार को जशपुर विकासखंड के ग्राम पतराटोली पहुंचकर किसान अनारथ साय के उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी आधारित खेत का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आधुनिक खेती की तकनीकों और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की जानकारी ली। जशपुर जनसंपर्क से मंगलवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार किसान अनारथ साय