भभुआ: पूर्व के मारपीट मामले में जमुआव गांव से पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 12, 2026 पूर्व के मारपीट मामले में जमुआ गांव से एक वारंटी को भभुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है सोमवार को 3:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी स्वर्गीय रामजन्म सिंह यादव के पुत्र बबन सिंह यादव बताया जाता है। पूर्व में मारपीट को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट के निर्देश के आलोक में वारंट जारी किया गया था।