भभुआ: बारे गांव से पूर्व के मारपीट के मामले में पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 12, 2026 बारे गांव से पूर्व के मारपीट के मामले में एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है सोमवार को 2:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी बिहारी डोम के 30 वर्षीय पुत्र झुन्ना डोम है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के निर्देश के आलोक में वारंट जारी किया गया था। जहां वारंट के आधार पर उसके घर पर छापामारी की गई थी।