इगलास: इगलास में मैक्स (छोटा हाथी) की टक्कर से कार सवार एक महिला सहित छह यात्री घायल, मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Jul 13, 2026 इगलास मैक्स (छोटा हाथी) की टक्कर से कार सवार एक महिला सहित छह यात्री घायल हो गए, घटना के संबंध में पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुभम सक्सैना निवासी लोधी पुरमअलीगढ़ का कहना है कि वह अपने भाई राहुल सक्सैना, भाभी कंचन, भतीजे अबीर व कबीर तथा मित्र जितेन्द्र कुमार के साथ 11 जुलाई को रात्रि 12:30बजे कार से मथुरा वृंदावन दर्शन करके लौट रहे थे।