रसूलाबाद: बिरहुन गांव में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में उपचार के बाद हैलट रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र के मुनौरा पुर गांव निवासी धीरज पुत्र मनीराम बाइक द्वारा बिरहुन से अपने घर जा रहे थे बिरहुन गांव स्थित आदर्श जनता इंटर कॉलेज के समीप बस की टक्कर से वो गंभीर रूप से घायल हो गए उपचार के लिए उन्हें सीएचसी रसूलाबाद लाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते हैलट अस्पताल रेफर कर दिया