भरगामा: वज्रपात की चपेट में आने से गर्भवती भैंस की मौत, पशुपालक को हुआ भारी नुकसान
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के पैकपार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 में सोमवार अपराह्न करीब 1 बजे वज्रपात की चपेट में आने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी छा गई है। पीड़ित पशुपालक दीपन ऋषिदेव ने बताया कि वह अपनी गर्भवती भैंस को खेत में चारा खिला रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई।