मालथोन: मालथौन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 90 से अधिक मामले निपटाए गए, लाखों रुपये की वसूली हुई
Malthon, Sagar | Mar 15, 2026 शनिवार को वर्ष की प्रथम लोक अदालत के अवसर पर जिला विधित सेवा प्राधिकरण के माननीय अध्यक्ष श्री महेश कुमार शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट मालथौन में दो खंडपीठों श्रीमती गौरी सक्सेना एवं श्री ध्रुव अग्रवाल के न्यायालय के द्वारा 90 से अधिक प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर किया गया।