जालौन: औरैया और जालौन बॉर्डर पर बन रहा प्रवेश द्वार अचानक भरभराकर गिरा, आधा दर्जन मजदूर घायल
Jalaun, Jalaun | Apr 10, 2026 जालौन तहसील क्षेत्र कुठौंद थाना के अंतर्गत औरैया और जालौन बोर्डर पर एक प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है,वह अचानक से भर भराकर गिर गया,जिसमे आधा दर्जन के लगभग मजदूर दब गए है,जिन्हें पुलिस और राहगीर निकलकर अस्पताल में भर्ती करवा रहे है,दिन शुक्रवार समय लगभग 5 बजे की घटना है,प्रवेश द्वार के मालवे और मजदूरों को पुलिस निकलने में जुटी हुई है।